पूर्व मंत्री एवं HLP सुप्रीमो गोपाल कांडा ने SIRSA में सपरिवार किया मतदान, HARYANA में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की शहरी सरकार

Mahendra india news, new delhi
HARYANA लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती कांडा एवं अन्य परिवारजनों सहित मतदान किया।
भगवान परशुराम चौक के नजदीक स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय SIRSA में बने पोलिंग बूथ नंबर 77 पर गोपाल कांडा ने परिवार सहित मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने दावा किया प्रदेश में प्रचंड बहुमत से निकाय चुनावों में भाजपा को जीत मिलेगी।
पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा सुबह सबसे पहले श्री बाबा तारा कुटिया पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बाबा तारा की समाधि पर शीश नवाया और अरदास की।
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा इसके बाद परशुराम चौक के नजदीक आर्य स्कूल स्थित मतदान केन्द्र नंबर 77 पर पहुंचे और अपना वोट डाला। गोपाल कांडा के साथ ही उनकी धर्मपत्नी सरस्वती कांडा ने भी अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया। इसी बूथ पर वरिष्ठ BJP नेता और श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने अपनी धर्मपत्नी सरिता कांडा, पुत्र धवल कांडा, धैर्य कांडा और संगीता कांडा पत्नी महान कांडा ने भी अपना वोट डाला।
बाद में, पत्रकारों से बातचीत में गोपाल कांडा ने प्रदेश में BJP की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर मोहर लगाएंगे। सिरसा में भी चेयरमैन और सभी पार्षद BJP -HLP के बनेंगे। जनता ने मन बना रखा है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है।