home page

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, श्री अग्रवाल सेवा सदन एवं श्री शिवपुरी के लोकार्पण का दिया न्योता

 | 
Former Minister Gopal Kanda met the Chief Minister and invited him to the inauguration of Shri Aggarwal Seva Sadan and Shri Shivpuri

 mahendra india news, new delhi
हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात की। सिरसा के विकास से जुड़े कई विषयों पर गोपाल कांडा ने विस्तृत चर्चा मुख्यमंत्री से की। साथ ही सिरसा में नवनिर्मित श्री अग्रवाल सेवा सदन एवं सौंदर्यकृत श्री शिवपुरी के उद्घाटन का निमंत्रण दिया।

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विस्तार पूर्वक सिरसा के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले श्री अग्रवाल सेवा सदन एवं परम शिवधाम श्री शिवपुरी के जीर्णोद्वार की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिरसा में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए शुरू किए गए स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट के निर्माण में तेजी लाने व बाढ़ प्रबंधों सहित कई अहम विषयों पर भी गोपाल कांडा ने सीएम से चर्चा की।


मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा में श्री अग्रवाल सेवा सदन का भव्य निर्माण हुआ है। साथ ही श्री शिवपुरी का दिव्य एवं भव्य जीर्णोद्वार कार्य किया जा चुका है। दोनों ही प्रोजेक्ट से सिरसा के जन - जन का सीधा सरोकार रहने वाला है। आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से दोनों ही परियोजनाओं का लोकार्पण करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सिरसा में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा मंजूर किए गए स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट के निर्माण में तेजी लाने, बाढ़ प्रबंधों सहित अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा की।

WhatsApp Group Join Now


पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि जीएसटी में स्लैब बदलाव कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली से पहले देश के नागरिकों को तोहफा देने का कार्य किया है। निश्चित रूप से आज का दिन बड़ा दिन है। इस फैसले से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। गोपाल कांडा ने कहा कि घग्गर में अत्यधिक बरसात से जलस्तर बढ़ जाता है। स्थिति नियंत्रण में है। राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी  मौजूद थे।