home page

पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने किया श्री विष्णु क्लब की रामलीला का शुभारंभ

 | 
Former Minister of State for Home, Gopal Kanda inaugurated the Ramlila of Shri Vishnu Club
mahendra india news, new delhi

सिरसा। श्री विष्णु क्लब चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, पार्षद अंग्रेज बठला व पार्षद जोगेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मुख्यातिथि गोपाल कांडा ने रिबन काटकर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। अतिथियों ने भगवान विष्णु जी की आरती की और लीला के विभिन्न दृश्यों का आन्नद उठाया। उद्घाटन अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई व प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर  गोपाल कांडा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ऐसा धार्मिक मंच सिरसा को प्रदान किया, जो आज राम की लीलाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा है। जिला वासियों को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दे रहा है। इसी के साथ श्री विष्णु क्लब समाजसेवी कार्यो में भी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर विशुद्ध रामलीला का मंचन होता है जो बच्चों में संस्कार पैदा करता है तो बडों को उनके दायित्व व कर्म के बारे में अहसास करवाता है।

Former Minister of State for Home, Gopal Kanda inaugurated the Ramlila of Shri Vishnu Club
इस  मौके पर उन्होंने ट्रस्ट से जुडे पदाधिकारी, सदस्य और कलाकारों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मंच से केवल राम की लीला का ही मंचन होता है। सदस्यों ने आज भी रामलीला के स्वरूप और वजूद को बचाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम  का चरित्र पे्ररणादायी है जो समाज को संदेश देता है कि एक राजा, पिता, भाई और बेटे का दायित्य कैसे निभाया जाता है। श्रीराम के आर्दशों पर चलकर इस समाज का संगठित रखा जाता है। उन्होंने कहा कि सिरसा एक धर्म नगरी है यहां की धर्म परायण जनता मानवता की सेवा में लगी रहती है।

WhatsApp Group Join Now

Former Minister of State for Home, Gopal Kanda inaugurated the Ramlila of Shri Vishnu Club

भगवान राम एक आदर्श भाई, आदर्श पुत्र और आदर्श राजा थे। भगवान राम के चरित्र से हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि जीवन में हर परिस्थिति और वातावरण में वह अपने आपको योग्य साबित कर सके। गोपाल कांडा ने कहा कि युवाओं की धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोग भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा प्राप्त करेंगे, बल्कि प्रतिभाशाली युवकों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा।

Former Minister of State for Home, Gopal Kanda inaugurated the Ramlila of Shri Vishnu Club

गोपाल कांडा ने श्री राम नाटक मंचन के लिए श्री विष्णु क्लब को एक लाख रूपये और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने 11 हजार रुपए व अन्य पार्षदों  ने भी  सहयोग राशि प्रदान की। ट्रस्ट संचालकों ने गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा, वीर शांति स्वरूप व विभिन्न पार्षदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान दीपक सेठी सहित सभी आयोजकों ने गोपाल कांडा को बांके बिहारी की प्रतिमा बतौर स्मृति चिह्न भेंट की, जिस पर गोपाल कांडा ने दिल से धन्यवाद किया।  इस मौके पर तेज प्रकाश बंसल एडवोकेट, राजीव सैनी, पंकज सर्राफ, जसबीर सिंह, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, सतीश राणा, पूर्व पार्षद सुनील कुमार, सुदेश पचार, इंद्रोश गुज्र्जर, मोहित जोशी, अरुण भारद्वाज, प्रेम शर्मा, आकाश साहनी, सुमित कथूरिया, हैरी हमराज, अरविंद साहनी, सुरेश गुगलानी, विकास सेठी,  अशोक शर्मा, विकास सुखीजा,रोहित मेहता, लवली बजाज, केवल सेठी, वीरेंदर वधवा, टिंकू सिंह नेगी, दीपक ऐलावादी, अंकुश मेहता, साहिल शर्मा, अजय डोडा, रिंकू शर्मा, रवि शर्मा, विकास ऐलावादी, धीरज ग्रोवर, पंकज ग्रोवर, रूपांश चावला, प्रिंस शर्मा, मनीश शर्मा, शंटी ग्रोवर, साकु, सुनील तनेजा,वंश, नरेंद्र चोपड़ा, अंकित शर्मा, लोकेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।