पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा आज तेजाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत नेता के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अभय सिंह चौटाला, अजय सिंह चौटाला व परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी। परिजनों को ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की।
पत्रकारों से बातचीत में गोपाल कांडा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री बनना उनके जनता से जुड़ाव को साबित करता है। उनके कार्यों को सदैव देश प्रदेश की जनता याद रखेगी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने जताया शोक
हलोपा के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री सरदार मनमोहन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकट और मंदी के दौरान भारत को आर्थिक मजबूती देने का काम किया। उन्होंने देश में आर्थिक उदारीकरण के माध्यम से व्यापक सुधार किए। रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।