home page

हरियाणा गौशाला के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूब राम सुथार का निधन

 | 
news
mahendra india news, new delhi

चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां निवासी व हरियाणा गौशाला के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खूब राम जी सुथार का 85  वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे गांव नाथूसरी कलां के शमशान घाट में किया जाएगा।


पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूब राम सुथार राजस्थान में राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर भी सेवाएं दी व करीबन 20 वर्ष गांव नाथूसरी कला की महर्षि दयानंद सरस्वती गौशाला में भी प्रधान व कोषाध्यक्ष के रूप में विभिन्न पदों पर सामाजिक कार्य किया। 


पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूब राम सुथार ने शिक्षा को बढ़ावा देने व कुरीतियों को दूर करने में  हमेशा ही प्रयासरत रहते थे। परमपिता परमात्मा उनकी आत्मा  को  शांति दे। उनके निधन पर mahendraindianew.com परिवार गहरा दुख व्यक्त करता है।