home page

जिला कुम्हार सभा सिरसा में भवन विस्तार का रखा नींव पत्थर

 | 
Foundation stone laid for building expansion at District Potters' Assembly, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला कुम्हार धर्मशाला, सिरसा में शुक्रवार को भवन विस्तार हेतु नींव रखकर कार्य का शुभारम्भ किया। सभा के प्रधान कुम्भा राम ने अपने कर कमलों से भवन विस्तार की नींव रखी। कार्यकारिणी सचिव  रामचंद्र नोखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन विस्तार की कुल लागत लगभग 25 लाख रुपये आएगी।

इस अवसर पर जिला कुम्हार सभा सिरसा की आम सभा की बैठक भी हुई, जिसमें भवन निर्माण समिति/खरीद समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रधान कुम्भा राम सहित सात सदस्य होंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरदेव सिंह राही पूर्व चेयरमैन माटी कला बोर्ड, रामचंद्र लिम्बा प्रदेशाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा, दलीप वर्मा पूर्व प्रधान, रामानंद निराणिया पूर्व प्रधान, जीत सिंह जलंधरा, चानन राम, हरदयाल बैरी, पृथ्वीराज मलेठिया, सतपाल सिंहमार, बृज मोहन गेदर, वीर सिंह घोड़ेला, विनोद रेवाडिय़ा, रतनलाल गेदर, मदन वर्मा, गगनदीप जलंधरा सहित सभा के सदस्य मौजूद रहे।