home page

कांवड मेले पर 04 रेलसेवाएं रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशनों पर करेगी अस्थाई ठहराव

 | 
Four train services will make temporary halts at Raiwala, Motichur, and Jwalapur stations during the Kanwar Mela

mahendra india news, new delhi

  रेलवे द्वारा कांवड मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 रेलसेवाएं रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशनों पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1.    गाडी संख्या 19565, ओखा-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 15.53 बजे आगमन व 15.55 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 17.00 बजे आगमन व 17.02 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन व 17.37 बजे प्रस्थान करेगी।

2.    गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 13.24 बजे आगमन व 13.26 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 13.54 बजे आगमन व 13.56 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 14.16 बजे आगमन व 14.18 बजे प्रस्थान करेगी।

WhatsApp Group Join Now

3.    गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 07.52 बजे आगमन व 07.54 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 07.24 बजे आगमन व 07.26 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 07.08 बजे आगमन व 07.10 बजे प्रस्थान करेगी।

4.    गाडी संख्या 14816, ऋषिकेष-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 14.28 बजे आगमन व 14.30 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 14.02 बजे आगमन व 14.04 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 13.35 बजे आगमन व 13.37 बजे प्रस्थान करेगी।