home page

बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन

 | 
Fresher's party organized for B.Tech Computer Science & Engineering and B.Tech Artificial Intelligence & Machine Learning students

mahendra india news, new delhi

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग तथा बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. हरिश रोहिल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग से नील कमल को मिस्टर फ्रेशर, साक्षी को मिस फ्रेशर, अंकित को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा सुदेश को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। वहीं, बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग से कार्तिक यादव को मिस्टर फ्रेशर, जैसमीन को मिस फ्रेशर, वंश को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा पूजा यादव को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष पूनिया, नमित दहलावत, रोपेश, रोहित, सुजल, वंशिका, रुपांशी, नैतिक, संजना, दीपक और गुरुदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. हरिश रोहिल ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group Join Now