home page

इस दिन से फिर होगी झमाझम बरसात, फिर से बदलेगा मौसम, बढ़ाएगी कंपाने वाली ठंड

जानिए अपने शहर का मौसम का अपडेट
 | 
जानिए अपने शहर का मौसम का अपडेट

mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी अभी भी जारी है, इसका असर मैदानों में भी देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. शीतलहर के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में बारिश फिर से दस्तक दे सकती है। इससे तापमान गिर सकता है।


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बरसात और बर्फबारी संभव है। 10 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में और 9 से 11 फरवरी के बीच मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 13 से 14 फरवरी के बीच बरसात हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 14 फरवरी के बीच हल्की बरसात हो सकती है।