सिरसा द आर्यन स्कूल में धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व
mahendra india news, new delhi
सिरसा। द आर्यन स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के पहली, दूसरी व छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। सर्वप्रथम गणेश वंदना की गई। स्कूल में बच्चों द्वारा गजानंद महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने गजानंद महाराज पधारो, गणपति जी गणेश नू मनाइए, घर में पधारो गजानंद जी...सहित अनेक मनमोहक भजनों पर जमकर नृत्य किया और अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। दस दिनों तक चलने वाला यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत सबसे पहले गणपति पूजन से की जाती है।
गणेश चतुर्थी का त्योहार केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि ये एक ऐसा उत्सव है, जो आपसी भाईचारे और एकता का भी संदेश देता है। स्कूल डायरेक्टर अनिल गोयल, राकेश गोयल, चारू गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि द आर्यन स्कूल बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए संस्कार भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदु धर्म में जितने भी त्यौहार मनाए जाते हैं, उन सभी पर कार्यक्रम आयोजित कर त्योहार के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाती है और उनके महत्व के बारे में बताया जाता है। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई।
