home page

महाप्रबंधक महोदय श्री पंकज शर्मा ने लालगढ़ स्टेशन, बीकानेर स्टेशन व मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ का किया निरीक्षण

 | 
news

mahendra india news, new delhi
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने आज बीकानेर मंडल के दौरे के दौरान  बीकानेर स्टेशन से देशनोक स्टेशन तक फुट प्लेट निरीक्षण किया जिसमें ट्रैक की स्थिति, स्लीपरआदि का।निरीक्षण किया।साथ ही देशनोक स्टेशन का निरीक्षण किया एवं साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


 महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लालगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान यार्ड रीमॉडलिंग एवं हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने इन परियोजनाओं से परिचालन क्षमता में होने वाली वृद्धि तथा भविष्य की

उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया। महाप्रबंधक ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now


महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों से भी बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, मरीजों की सुविधा तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। आवश्यकताओं के अनुरूप की जा रही तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।


यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात
महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा से यूनियन के पदाधिकारियों ने भी मुलाकात की तथा उनका स्वागत किया। यूनियन पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत करवाया। महाप्रबंधक ने यूनियन पदाधिकारियों द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया।


मंडल कार्यालय में शाखा अधिकारियों के साथ बैठक
महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न विभागों के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मंडल में चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, परिचालन, संरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बीकानेर मंडल की विभिन्न उपलब्धियों, कार्य प्रगति एवं मंडल में किए जा रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा को अवगत करवाया। उन्होंने मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार, संरक्षा को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।


महाप्रबंधक ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में गति बनाए रखने, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल में चल रहे विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर मंडल के शाखा अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।