home page

Ghaggar River: घग्घर नदी से अब यहां पर बन रहा है खतरा, 60 गांवों में हाई अलर्ट

तेजी से बढ़ रहा है सिरसा व अन्य स्थानों पर जलस्तर

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
mahendra india news, sirsa

mahendra india news, sirsa हरियाणा में अंबाला, पंचकूला, पंजाब के कई स्थानों पर तबाही मचाने के बाद घग्घर नदी का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है। घग्घर से अब हरियाणा सिरसा जिल में खतरा बन रहा है। घग्घर नदी में ओटू हेड पर तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। हालांकि पानी आगे भी 8 नहरों में छोड़ा हुआ है। नदी के समीप पडऩे वाले करीब 60 गांवों में अधिक खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है सिरसा में आने वाले 70 घंटे तक खतरा घग्घर से बना रहेगा। 

घग्घर नदी में शुक्रवार दोपहर को बारह बजे तक १9500 क्यूसेक तक पहुंच गया। जबकि चांदपुर में १7500 क्यूसेक है। यानि खतरा अभी बना हुआ है। पीछे से तेजी से पानी का स्तर बढ़ रहा है। हालांकि ग्रामीण घग्घर के किनारों को मजबूत करने में लगे हुए हैं। जिससे तटबंधों को मजबूत किया जा सके। जिससे घग्घर को टूटने से बचाया जा सके।

 

स्कूलों में आज और कल का अवकाश 
घग्घर नदी के समीप पडऩे वाले गांवों में शुक्रवार व शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। रविवार को अवकाश होने पर अब सोमवार को अवकाश खुलेंगे। इससे पहले घग्घर नदी की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।