home page

सिरसा के गिआंश को मिला युवा स्केटर अवार्ड, 5वीं ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में नायरा ने जीता गोल्ड

 | 
Giansh from Sirsa receives 'Young Skater' award; Naira wins gold at the 5th Open Skating Championship

mahendra india news, new delhi
 यूमी फिटनैस क्लब की ओर से द आर्यन स्कूल में आयोजित 5वीं ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी रोमांच का स्तर बना रहा। क्लब की निदेशिका डा. रवीना ने बताया कि अंडर-6 में नायरा ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया।

वहीं सिरसा के युवा स्केटर गिआंश ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खेल जगत में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए सिरसा युवा स्केटर अवार्ड का पुरस्कार प्राप्त किया। डा. रवीना ने बताया कि गिआंश ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। स्केटिंग जैसे खेल में सफलता पाने के लिए शारीरिक संतुलन, गति, अनुशासन और एकाग्रता की आवश्यकता होती है। गिआंश ने इन सभी पहलुओं पर मेहनत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्हें मिला यह सम्मान उनकी खेल उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

डा. रवीना ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले ऐसे सम्मान खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। गिआंश की इस उपलब्धि से अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी। खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपनी पहचान बना सकते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुण भी विकसित कर सकते हैं। गिआंश को सिरसा युवा स्केटर अवार्ड मिलने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि गिआंश भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए स्केटिंग के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और सिरसा का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now