SIRSA में कन्याओं ने किया पूनावाला फिनकॉर्प की सिरसा इकाई का शुभारंभ
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के बाबा भुम्मणशाह चौक पर राष्ट्रप्रसिद्ध फाइनेंस कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प की सिरसा इकाई का शुभारंभ नवरात्र के उपलक्ष्य में छोटी कन्याओं ने किया। उल्लेखनीय है कि देशभर में कंपनी करीब 400 से अधिक शहरों में लोगों को सोना व अन्य फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध करवाती है जिसकी ब्याज दरें अति न्यूनतम हैं।
फाइनेंस व स्वर्ण आदि क्षेत्र में सुविधाएं मयस्सर करवाने वाली फाइनेंस कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंधक रवि डूडी ने अपने तमाम सहयोगियों व उपस्थित शहर के गणमान्यजनों के साथ मां के स्वरूप में सभी छोटी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबंधक रवि डूडी ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को आश्वस्त किया कि कंपनी शहरवासियों कोअब शुद्ध स्वर्ण की उपलब्धता करवाएगी और इसके लिए न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस शुभारंभ अवसर पर प्रबंधक रवि डूडी के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधकदिनेश कुमार, पूजा व अमिशा चोपड़ा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
