home page

सेंट जेवियर स्कूल SIRSA में धूमधाम से मनाया गया स्वर्ण जयंती समारोह

 | 
Golden Jubilee Celebrations were celebrated with great pomp at St. Xavier's School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में स्वर्ण जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह अवसर विद्यालय की गौरवशाली 50 वर्षों की यात्रा का प्रतीक था। इस समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में भव्य रूप से किया गया। इस स्वर्णिम अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार), मनजिंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार, खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण उद्योग विभाग सदस्य‌ दिल्ली विधानसभा, विशिष्ट अतिथि सहाया थाथियस थॉमसबिशप शिमला-चंडीगढ़, दीपमाला सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अपना दल, एस) नई दिल्ली एरेवरेंड फादर एंथनी जोसेफ  फर्नांडिस (एसएफएक्स) जनरल काउंसलर, सोसाइटी ऑफ  पिलर रेवरेंड फादर रेमी कार्डोजो (एसएफएक्स) प्रांतीयाध्यक्ष दिल्ली प्रांत सोसाइटी ऑफ  पिलर तथा सुनीता दुग्गल पूर्व आईआरएस पूर्व सांसद लोकसभा,

सिरसा हरियाणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुपुत्र, स्कूल प्रबंधक फादर रेजनाल्ड, प्रधानाचार्य सेलवराज पीटर, फादर मैनीनो गोम्स एमुख्य समन्वयक सिस्टर अलीशा उपस्थित थे। डा. अरविन्द कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार (सहकारी, जेल, चुनाव, धरोहर और पर्यटन विभाग, पूर्व सांसद, लोकसभा) ने वीडियो संदेश भेज कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं अध्यापकों के नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि 50 वर्ष पूरे करना किसी भी संस्था के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत और निष्ठा से कार्य करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शीर्षक आरोहण:श्रेष्ठता का उत्थान रखा गया। विद्यालय मैगजीन और स्काउट एंड गाइड का उद्घाटन किया गया। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि किस प्रकार इस संस्था ने उनके जीवन की नींव मजबूत की। प्रधानाचार्य ने अपने शब्दों से प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की स्वर्ण जयंती अर्थात् 50 वर्षों की गौरवमयी यात्रा हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का अद्वितीय क्षण है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उस अथक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक है, जिसने हमारे विद्यालय को शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का केंद्र बनाया है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन, स्कूल गीत एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
 

WhatsApp Group Join Now