home page

हरियाणा प्रदेश के गेस्ट टीचरों के लिए गुड न्यूज: रेगलुर करने की प्रक्रिया तेज, सीएम नायब सैनी के सचिव ने मांगी रिपोर्ट

 | 
Good news for guest teachers in Haryana: Process for regularization accelerated; CM Nayab Saini's secretary seeks a report

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के गेस्ट अध्यापकों के लिए गुड न्यूज हैं। राजकीय स्कूलों में पिछले 20-21 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों (गेस्ट टीचर्स) में नियमित होने की एक नई उम्मीद जागी है। प्रदेश के करीबन 12 हजार अध्यापक पिछले 2 माह से लगातार अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं।

हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेजों में कार्यरत करीब 5 हजार गेस्ट लेक्चरर्स को पहले ही रेगूलर किया जा चुका है, इसके बाद सरकारी विद्यालय में कार्यरत इन 12000 गेस्ट टीचरों की रेगूलर करने की मांग और अधिक मुखर हो गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण आदेशों ने इस मामले को नया मोड़ दिया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 25 मई को आदेश जारी कर 2 माह के भीतर गेस्ट टीचरों को नियमित करने के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात 6 अगस्त 2026 को डबल बेंच द्वारा सुनवाई के दौरान भी दो महीने के भीतर नियमितीकरण प्रक्रिया पूरा करने के आदेशों पर मुहर लगाई गई।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी जताई रुचि
हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी अतिथि अध्यापकों के विषय में गहरी रुचि दिखाई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी मांगों को सुना और आश्वस्त किया कि वे जल्द ही शिक्षक प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कराएंगे।

WhatsApp Group Join Now

इसी के साथ ही सीएम नायब सिंह के ओएसडी राज नेहरू ने भी गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी मांगों पर पूरी सहानुभूति और गंभीरता के साथ विचार कर रही है।