Haryana : अध्यापकों के लिए Good न्यूज, हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कर दिया ये ऐलान
Haryana सरकार समय समय पर अध्यापकों के लिए अनेक घोषणाएं कर रही है। जिससे अध्यापकों को फायदा मिल सके। इसी कड़ी में प्रदेश के शिक्षकों को 10 वर्ष की सेवा के बाद राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्कृष्ट कार्य करने पर अध्यापकों को ये पुरस्कार दिया जाएगा।
Haryana में राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त Private कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक अब 10 साल की सेवा के बाद राज्य पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। अभी तक 15 वर्ष की सेवा के आधार पर ही पुरस्कार के लिए मूल्यांकन होता था।
वहीं अब हर वर्ष 14 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कृत अध्यापकों को एक लाख रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट की जाएगी।
Haryana के CM Nayab Saini ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार की नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नई नीति में शिक्षकों की सेवाओं का मूल्यांकन करने के लिए 15 सालों की शर्त में पांच साल घटा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षकों को एक तथा मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय के शिक्षकों को एक पुरस्कार दिया जाएगा।
सरकारी Collage के विज्ञान संकाय के शिक्षकों को दो भाषा, मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय के शिक्षकों को 4 तथा वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षकों को 2 पुरस्कार दिए जाएंगे।