हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी! चंडीगढ़ तक चलेगी ये ट्रेन

 | 
haryana to chandigarh

Haryana News: नई साल में हिसार-चंडीगढ़ मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है, जिसे शहर की वर्षों पुरानी मांग के तौर पर देखा जा रहा है। इस रेल सेवा को शुरू करने के लिए सुभाष बराला, जो कि हरियाणा से राज्यसभा सदस्य हैं, के प्रयासों से इस परियोजना को बल मिला।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रेल मंत्री से इस ट्रेन की शुरुआत के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद अंबाला मंडल ने हिसार से कालका के बीच मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

हिसार से चंडीगढ़ तक लगभग 299 किमी की दूरी है। इस यात्रा को लगभग 6 घंटे का समय लगेगा। ट्रेन का रूट हिसार से कालका, जाखल-धुरी-पटियाला-अंबाला कैंट होकर चंडीगढ़ तक होगा।

रेलवे विभाग और संबंधित अधिकारियों के बीच समय सारिणी पर चर्चा की जा रही है ताकि यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके। सुभाष बराला और डीआरयूसीसी सदस्य आकाश के प्रयासों से यह ट्रेन सेवा बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है।