home page

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में जल्द दौड़ेगी मेट्रो

 | 
metro in haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि वह न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता भी थीं।

मुख्यमंत्री ने माता सावित्री बाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू (भिवानी) का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखने की बात भी कही, ताकि उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो का विस्तार जल्दी ही किया जाएगा और बहादुरगढ़ नगर परिषद को नगर निगम बनाया जाएगा, जब वह मानक पूरे करेगा। इसके अलावा, उन्होंने लाइन पार फाटक पर अंडरपास बनाने, बहादुरगढ़ सड़क का नवीनीकरण, और पुरानी कोर्ट के पास पार्क व व्यायामशाला-योगशाला के निर्माण का भी ऐलान किया।

WhatsApp Group Join Now