अलविदा, फिल्म स्टार ही मैन धमेंद्र का निधन, पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. धर्मेंद्र लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे देश हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज सोमवार के दिन यानि 24 नवंबर को 89 साल की आयु में निधन हो गया है.
आईएएनएस के मुताबिक आज एक्टर का निधन हो गया है. आज एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, इसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है. वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे.पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
गौरतलब है कि बता दें, हाल ही में एक्टर की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच अभिनेता के निधन की अफवाह भी फैली थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरे स्वजन गुस्से में हो गये थे।
वहीं, अस्पताल से एक्टर की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारो उनकी फैमिली (पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों बेटियां) मौजूद थी.
