श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने किया निरीक्षण, सावन शिव रात्रि पर हो रहा शिव अमृत महोत्सव
mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त को शिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां यौवन पर है। सिरसा की श्री तारा बाबा कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम) में आज श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कुटिया में हो रहे आयोजनों की कड़ी में इस बार भगवान शिव को समर्पित शिव अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। प्रदेश में पहली बार 500 ड्रोन का शो एवं डमरू वादन प्रस्तुति होगी।
मीडिया से वार्ता में मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर सिरसा के धर्मप्रेमी एवं शिवप्रेमी श्रद्धालु कई भव्य आयोजनों के साक्षी बनेंगे। महाशिव आरती, ड्रोन शो, अनेकों डमरूओं की विशेष प्रस्तुति, विशाल अटूट भंडारे का आयोजन होगा। पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा चैरिटेबल के अध्यक्ष गोपाल कांडा कार्यक्रमों का आगाज करेंगे। मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सावन शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया। सावन शिवरात्रि को ही श्री बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे। श्रद्धालु पर्व की तरह ही इस दिन को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से श्री बाबा तारा कुटिया में मनाया जाता है। इस बार भी विशाल भंडारा लगाया जा रहा है।
शिवरात्रि को सुबह कुटिया में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हवन के उपरांत अटूट भंडारा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि लाखों लोग बाबा जी का प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। इस बार शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री बाबा तारा जी कुटिया श्री तारकेश्वर धाम में कई भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। महाआरती होगी, जिसके लिए विशेष कूपन दिए जाएंगे। जो श्रद्धालु महाशिव आरती में शामिल होने के इच्छुक हों वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और कूपन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए भी श्री बाबा तारा कुटिया द्वारा विशेष प्रबंध किए जाते हैं। इस मौके पर नेम चंद गुर्जर, जय नंदन सिंगला, इंद्रोश गुर्जर, सुशील शर्मा, रवि मेहता, लक्ष्मण राम, हरि प्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
