home page

रोडवेज यूनियनों की एकता से बौखलाई सरकार: चमनलाल स्वामी

 | 
Government rattled by the unity of Roadways unions: Chamanlal Swami

mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ 0644 के राज्य महासचिव चमनलाल स्वामी ने एक प्रेस बयान में कहा कि 22 अगस्त को रोडवेज की सभी यूनियनों के एक मंच पर आने के बाद से प्रदेश सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि रोडवेज यूनियनों की आगामी 5-6 सितंबर को चक्का जाम की कॉल के बाद सरकार हरकत में आई और आनन-फानन में 22 अगस्त के प्रदर्शन को देखकर 26 अगस्त को एक पत्र जारी कर परिवहन मंत्री से मुलाकात के लिए 08/09/2026 को यूनियनों के प्रतिनिधियों को न्यौता दिया है। अगर सरकार जनता और कर्मचारियों का हित चाहती है तो 5 व 6 सितम्बर की राज्य व्यापी हड़ताल से पहले उसे मीटिंग बुलानी चाहिए।

सरकार के बार-बार बातचीत के आश्वासनों से कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि यूनियनों द्वारा घोषित 5-6 सितंबर की चक्का जाम से पूर्व कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर कर्मचारियों के साथ-साथ जनता को भी राहत प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी 5-6 सितंबर को चक्का जाम करेंगे। इस दौरान सरकार अगर किसी प्रकार की प्रताड़ना करती है तो इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेवार होंगे।