home page

मेडिकल कैशलेश तुरंत लागू करें सरकार, वैलिडेशन एक्ट 2025 रद्द किया जाए: गुरदीप सैनी

 | 
Government should immediately implement cashless medical facilities; Validation Act 2025 must be repealed: Gurdeep Saini

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य उपप्रधान गुरदीप सैनी व जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता ने की। मंच संचालन चौपटा ब्लॉक के संयोजक जगदीश बराच ने किया। राजेश मल्होत्रा प्रधानाचार्य ने गुरदीप सैनी व राजेंद्र मोहन गुप्ता का बुक्के देकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मेडिकल कैशलेस को तुरंत लागू करें। राज्य उपप्रधान गुरदीप सैनी ने ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की सरकार पेंशनर की मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करें वरना हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। 


बैठक को राजेश मल्होत्रा, जगमिंदर सिंह, अरबेल सिंह, बृजेश मिश्रा, प्रमोद मोहन शर्मा, श्री राम निरानिया, दलबीर भांभू, अजीत सिंह रंगा ने संबोधित किया। इस अवसर पर नीलकंठ शास्त्री, राज सिंह सांगा, रघुवीर सिंगला, सुशील बागड़ी, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद थे।


ये हैं पेंशनर की मुख्य मांगें:
वैलिडेशन एक्ट 2025 काला कानून को रद्द किया जाए। पुरानी एल टी सी योजना लागू की जाए।
पेंशनर्स को 65, 70 व 75 वर्ष आयु उपरांत 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाये, मेडिकल भत्ता 1000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाये। फेमिली पेंशनर्स को भी एल टी सी का लाभ दिया जाए। कोरोना काल का रोका गया 18 महीने का बकाया ब्याज सहित दिया जाए। सभी बिमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा तुरंत लागू की जाए। 8वें पे कमीशन में परिवार की परिभाषा में सदस्यों की संख्या तीन के बजाय माता-पिता को शामिल कर 5 सदस्य मानी जाए। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए। कॉम्यूटेशन की राशि 15 वर्ष की बजाय 11 वर्ष में काटी जाए, क्योंकि ब्याज दरें अब 13 प्रतिशत से घटकर 7 प्रतिशत रह गई हंै।

WhatsApp Group Join Now