home page

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया गोबिंद कांडा ने

 | 
Govind Kanda gave a warm welcome to Chief Minister Naib Singh Saini

Mahendra india news, new delhi
सिरसा ।  पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सिरसा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया।


Haryana CMमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री गौशाला सिरसा में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में शामिल होने से पूर्व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सिरसा परिसर में पहुंचे जहां पर गोबिंद कांडा ने उन्हें बुकें भेंटकर उनका स्वागत किया।

गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी श्री गौशाला सिरसा में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में जिले की 138 गौशालाओं को 9 करोड़ 83 लाख 25 हजार 450 रुपये की अनुदान राशि के चेक करेंगे वितरित । इस अवसर पर उनके साथ सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भट्टी, श्री अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला, इंद्रोष गुज्जर, सुरेंदर मेहरिया, सुदेश पचार, विजय यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।