स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अरनियानवाली (सिरसा) में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन
mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियानवाली (सिरसा) में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनू खोथ (एचओडी, गवर्नमेंट प्ले स्कूल) रहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ निशा गुप्ता वाइस प्रिंसिपल स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली रही। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रामकृष्ण खोथ, सरला खोथ, एसवीएस डिफेन्स एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर कुलवंतो बेनीवाल, अध्यक्ष निहाल सिंह तथा प्राचार्य रोहताश जांगड़ा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। खेलों के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा तथा क्कञ्जढ्ढ प्रतिनिधि मिस सुरभि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सबसे पहले प्ले ग्रुप की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें कप एंड बॉल गेम में हितेन ने प्रथम, समीर ने द्वितीय और कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बकेट गेम में कबीर प्रथम, दुर्गम द्वितीय और पलक तृतीय रहे। इसके बाद नर्सरी कक्षा की प्रतियोगिताएं हुईं। बैलेंसिंग ऑन पेपर कप में हेंजल प्रथम, तमन्ना द्वितीय और भूमिका तृतीय रहीं, जबकि पॉप द बलून गेम में रमन प्रथम, लक्षित द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं।

इसके उपरांत केजी कक्षा की प्रतियोगिताओं में उत्साह देखने योग्य था। 100 मीटर दौड़ में विवेक ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय और मननत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बकेट फिलिंग गेम में ओजस्वी खोथ प्रथम और विवेक द्वितीय स्थान पर रहे। उसके बाद कक्षा पहली की प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें लॉन्ग जंप (लडक़े) में सुर्यांशु व अंश संयुक्त रूप से प्रथम, कार्तिक द्वितीय और खुशांत तृतीय रहे। लॉन्ग जंप (लड़कियां) में डिंपल प्रथम, दिव्या द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं। फ्रॉग रेस में विशाल प्रथम, एकमप्रीत द्वितीय और देवेन तृतीय रहे, जबकि ग्लास रेस में पुनीता प्रथम, हरनूर द्वितीय और रूबल तृतीय रहीं।
अंत में कक्षा दूसरी की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 100 मीटर दौड़ (लडक़े) में मयंक ने प्रथम, तनय सहारण ने द्वितीय और वासु ने तृतीय स्थान अर्जित किया। बॉटल रेस में नितीश प्रथम, निधि द्वितीय और लोकेश तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ (लड़कियां) में हरगुन प्रथम, निधि (एकेडमी) द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं।
बलून रेस में नितीश प्रथम, युधवीर द्वितीय और इशांत तृतीय रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में लडक़ों की विजेता टीम में जयंत, क्रिशदीप, कार्तिक, देवेन, दिव्यांशु, जितेंद्र, मयंक और वासु शामिल रहे, जबकि लड़कियों की विजेता टीम में रूबल, पुनीता, डिंपल, रितिका, हरगुन, हरमन और अंशिका ने बाजी मारी।
