home page

स्वतंत्रता दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल एवं डिफेंस एकेडमी अरनियांवाली में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

 | 
Grand celebration of the Hariyali Teej festival at Swami Vivekananda School and Defence Academy, Arniyanwali, on Independence Day

mahendra india news, new delhi

अरनियांवाली। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं डिफेंस एकेडमी, अरनियांवाली में आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति और पारंपरिक लोक परंपराओं का मनमोहक संगम देखने को मिला।

 

Grand celebration of the Hariyali Teej festival at Swami Vivekananda School and Defence Academy, Arniyanwali, on Independence Day

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भाषणों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को उजागर किया।

हरियाली तीज के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। छात्राओं एवं महिला स्टाफ ने पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लिया। तीज के झूले, पारंपरिक लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए विभिन्न फन गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now

 

Grand celebration of the Hariyali Teej festival at Swami Vivekananda School and Defence Academy, Arniyanwali, on Independence Day

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रीटा  कासनिया, सरपंच नाथूसरी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू बेनीवाल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. कमलेश नेहरा, पूनम खोथ, सपना सहारण, कुलवंतो बेनीवाल, कोट विजेता सहारण, रजनी खोथ, मीणा जांगड़ा, डॉ. निशा गुप्ता, कविता बुडानिया, सुमन बुडानिया, नसीब देवी, कृष्णा खोथ सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. राम कृष्ण खोथ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को देशभक्ति के साथ-साथ अपनी समृद्ध हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, संस्कृति, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकगीतों और तीज के गीतों पर उपस्थित महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशा गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज जैसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय पर्वों के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।

समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का माहौल बना रहा।