home page

स्वामी विवेकानंद खेल ग्राउंड अरनियावाली में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

 | 
news
mahendra india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद खेल ग्राउंड, अरनियावाली में आज खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत सिरसा के तत्वावधान में आयोजित हुआ और स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली तथा भगत सिंह युवा क्लब अरनियावाली के सहयोग से  हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गाँव के क्लब के प्रधान रहे, जबकि अन्य प्रमुख सदस्य और अतिथि उपस्थित थे। प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। आज का उद्घाटन मैच अरनियावाली रंधावा के बीच खेला गया।  उद्घाटन मैच लड़कियों के मध्य हुआ। खेल प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने नृत्य  के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत की।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:
रामकृष्ण जी खोथ (MD, SVS),  राकेश गोरछिया मेरा युवा भारत सिरसा), रोहतास जांगड़ा ( प्रिंसिपल, SVS), सरला खोथ, निशा गुप्ता, निहाल सिंह खोथ, कुलवंतों बेनीवाल ( MD SVDA ), वेद पूनिया जी ओर स्कूल के स्टाफ एवं युवा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों और उपस्थित सदस्यों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों और संस्कृति से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।।