जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय SIRSA में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
जेसीडी विद्यापीठ, SIRSA में स्थित शिक्षण महाविद्यालय के विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए दो दिवसीय प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली व मेहंदी रचाओ में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन संगीत, नृत्य एवं रंगमंच के तहत एकल हिन्दी भाषण, अंग्रेजी भाषण, कविता पाठ, संस्कृत श्लोकोच्चारण, गायन, हरियाणवी/पंजाबी/राजस्थानी एकल नृत्य का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, करियर और समाज को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खेल-कूद, योग, संगीत और पढ़ाई जैसी सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जेसीडी विद्यापीठ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह (सेवानिवृत्त) ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने संदेश में कहा कि अनुशासित विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। अनुशासन एक कड़वी दवा की तरह है जो सुनने में कड़वी लगती है, पर परिणाम हमेशा मीठा देती है।
इसलिए हम सब प्रण लें कि हम अनुशासित रहेंगे, समय के पाबंद रहेंगे और नशे से दूर रहकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहें:-
भाषण प्रतियोगिता (हिन्दी) में प्रथम स्थान तमन्ना, द्वितीय स्थान सुखदेव सिंह, तृतीय स्थान सुलेखा ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता (अंग्रेजी) में प्रथम स्थान मनप्रीत अनुक्रमांक 4103, द्वितीय स्थान मनप्रीत अनुक्रमांक 4168 एवं तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना, द्वितीय स्थान अंजू एवं तृतीय स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में रवीना, बी.एड. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोना, द्वितीय स्थान अंजू एवं तृतीय स्थान ममता ने प्राप्त किया।
भजन गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता, द्वितीय स्थान तमन्ना व सोनू एवं तृतीय स्थान नरेन्द्र ने प्राप्त किया।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना, द्वितीय स्थान प्रियंका एवं तृतीय स्थान अंजू व भूमि शर्मा ने प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान सुनीता, दिशा, अंजलि की टीम ने, द्वितीय स्थान नरेन्द्र, नवज्योति, सीता की टीम ने एवं तृतीय स्थान श्रुति, अर्पणा, मनप्रीत की टीम ने प्राप्त किया।
रंगोली बनाना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनिका, द्वितीय स्थान हरसिमरन एवं तृतीय स्थान कांता ने प्राप्त किया।
कार्टूनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजपाल, द्वितीय स्थान मनप्रीत ने प्राप्त किया।
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशु, द्वितीय स्थान दिशा ने प्राप्त किया।
कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवज्योति, द्वितीय स्थान पारुल एवं तृतीय स्थान पूनम ने प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान राजपाल, द्वितीय स्थान सोनिका एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से निशु व अंजलि ने प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजपाल, द्वितीय स्थान वर्षा एवं तृतीय स्थान अंजल ने प्राप्त किया।
मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका, द्वितीय स्थान तमन्ना एवं तृतीय स्थान नगीता ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. कंवलजीत कौर के नेतृत्व में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहें।
