SIRSA में जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन, सिरसा के हिसारिया बाजार स्थित हलोपा, बीजेपी (एनडीए ) कार्यालय में हुआ आयोजन
Mahendra india news, new delhi
सिरसा - सेवा पखवाड़ा के तहत सिरसा में GST बचत उत्सव मनाया गया। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी घटाए जाने के बाद प्रदेश भर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है। सिरसा के हिसारिया बाजार स्थित हलोपा, बीजेपी (एनडीए ) कार्यालय में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह, नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में सिरसा की व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकवक्ता और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, भाजपा जिला प्रधान यतींद्र सिंह, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, व्यापारी नेता राम नारायण कक्कड़ सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम के बाद हिसारिया बाजार से GST बचत उत्सव जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा सहित अन्य लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंच कर व्यापारियों को गुलाब के फूल एवं GST बचत उत्सव पर आधारित जानकारी वाला पंफलेट दिया। व्यापारियों ने भी सभी नेताओं का स्वागत किया।
यह बचत रैली सिरसा के हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय से शुरू हुई और भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार होते हुए सुभाष चौक पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर सांसद सुभाष बराला, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि जन जन में जीएसटी में किए गए बदलाव और सुधार को लेकर उत्साह का माहौल है। यात्रा में भी बड़े जोश के साथ आम जनता शामिल हुई है।
इस अवसर पर संजय साहुवाला प्रधान अग्रवाल सभा, सुरेंदर मिंचनाबादी, रमेश जैन, अनिल सर्राफ, अश्वनी बंसल, नरेश सैनी, अंग्रेज बठला पार्षद, सुनील सर्राफ, जोगेन्दर सिंह पार्षद, सुमन शर्मा पार्षद, राजन शर्मा पार्षद, पार्षद जसपाल सिंह, पार्षद सुरेश पंवार, पार्षद सनप्रीत सोढ़ी, राजीव गुप्ता, हनुमान कुंडू विमला सिंवर, कपिल सोनी, हनुमान गोदारा, सुनील कुमार, जसवीर सिंह, रोहताश वर्मा, पंकज सर्राफ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
