home page

बच्चों की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की मजबूती के लिए लगाए जा रहे हैं गुरमत ट्रेनिंग शिविर: मास्टर बलविंदर सिंह थेड़ी

 | 
Gurmat training camps are being organized to strengthen the religious and cultural heritage of children: Master Balwinder Singh Thedi

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। गांव करीवाला में गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह जी के प्रांगण में शहीद बाबा जीवन सिंह जी ट्रस्ट द्वारा आयोजित दूसरे गुरमत ट्रेनिंग कैंप में मजहबी सिख महासभा हरियाणा के संस्थापक मास्टर बलविंदर सिंह थेड़ी व अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह भट्टी ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को सिख धर्म की शिक्षा को अपनाकर नशे और सामाजिक कुरीतियों से बचने का संदेश दिया।

उन्होंने बच्चों को भी शिक्षा व खेलों के महत्व बारे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में बच्चों को गुरबाणी, सिख इतिहास, पंजाबी भाषा और गतका (शस्त्र विद्या) की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 'गुरु दीयां लाडलियां फौजां' द्वारा बच्चों की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए गुरमत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने भी शिरकत कर बच्चों को सम्मानित करने का कार्य किया।

इस मौके पर स. अमरीक सिंह करीवाला, स. दरबारा सिंह पूर्व सरपंच करीवाला, स. भीर सिंह करीवाला, स. मोलक सिंह, बाबा मलकीत सिंह संतावली, स. हरभजन सिंह खैरपुर, राज सिंह मट्टू, स. बलविंदर सिंह ममेरां, स. दारा सिंह दमदमा, स. साधा सिंह, स. जसविंदर सिंह हरिपुरा, स. लखविंदर सिंह ममेरा, स. चिमन सिंह हरिपुरा, स. प्रगट सिंह फौजी करीवाला, हैप्पी सिंह रंगरेटा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now