home page

सिरसा के स्कॉलर हेवन स्कूल सिकंदरपुर का छात्र हरदिल अमेरिका में दिखाएगा तीरंदाजी का दम

 | 
Hardil, a student of Scholar Haven School, Sikanderpur, Sirsa, will showcase his archery skills in America

 mahendra india news, new delhi
 जिले के गांव सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के कक्षा सातवीं के होनहार छात्र हरदिल पिता महेंद्र पाल का चयन अंतरराष्ट्रीय आर्चरी (तीरंदाजी) टूर्नामेंट के लिए हुआ है, जोकि न केवल विद्यालय, बल्कि जिले के लिए भी गर्व का क्षण है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अंजू शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में आयोजित की जाएगी।

कम उम्र में ही हरदिल ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अमेरिका जैसे देश में भारत का प्रतिनिधित्व करना न केवल हरदिल, बल्कि पूरे सिरसा जिले और हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों में इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

स्कूल के निदेशक एवं शिक्षकों ने भी हरदिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं परिवारजनों ने भी हरदिल की मेहनत पर खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. शर्मा ने कहा कि हरदिल की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अगर सही मार्गदर्शन और मेहनत करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। पूरा क्षेत्र हरदिल की जीत और शानदार प्रदर्शन की कामना कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now