home page

सर्व कर्मचारी संघ ऐलनाबाद सब यूनिट के हरिकिशन कंबोज चौथी बारे बने प्रधान

 पर्यवेक्षक सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार की उपस्थिति में हुए चुनाव
 
 | 
 पर्यवेक्षक सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार की उपस्थिति में हुए चुनाव

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के ऐलनाबाद में ऑल haryana पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ऐलनाबाद सब यूनिट कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, अविनाश चंद्र उप राज्य प्रधान, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन, कनीराम, करण सिंह सब यूनिट प्रधान जीवन नगर, गुलबाग सिंह, सोहन लाल सैनी, राकेश, विकास खुराना, JE राम कुमार, जेई राजकुमार, ज्वाला सिंह सब यूनिट प्रधान रानियां और ऐलनाबाद के सभी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। 

इस दौरान सर्वसम्मति से हरीकिशन कंबोज फोरमैन चौथी बार सब यूनिट प्रधान चुने गए। वहीं मूलचंद उप प्रधान, सुमेर सिंह फोरमैन उप वरि. प्रधान, विजय मजोका एएलएम सचिव, विनोद कुमार एस ए सह सचिव, राजकुमार गुजर लाइनमैन कैशियर, कुलदीप पंडित एएलएम व सन्तोष स्वामी एएलएम संगठन कर्ता चुने गए। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार ने कर्मचारियों व जनता के हित में काम करने की शपथ ग्रहण करवाई। 


यूनिट प्रधान बाबूलाल व लखबीर सिंह यूनिट सचिव सिटी ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक्सईएन सिटी डिविजन सिरसा को 19 जनवरी 2024 को धरना लगाने का नोटिस दिया हुआ था। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए एक्सईएन ने 24 जनवरी को यूनिट के पदाधिकारियों को बैठक का समय दिया है, जिस कारण धरना स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को समस्याओं का हल मीटिंग में नहीं निकला तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now