हर्षित सिंगला ने शतरंज में तो उरनाज कौर ने स्केटिंग में पाया प्रथम स्थान
mahendra india news, new delhi
द आर्यन स्कूल के विद्यार्थी हर्षित सिंगला ने अंडर-12 वर्ग में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता तथा उरनाज कौर ने अंडर-11 में स्केटिंग में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल प्राचार्या श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा स्थित खेल गांव में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थी हर्षित सिंगला ने अपनी सूझबूझ, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, उरनाज कौर ने स्केटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अभ्यास के दम पर यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल की डायरेक्टर चारू गोयल ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है,
ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना का विकास होता है। निदेशक ने कहा कि हर्षित सिंगला और उरनाज कौर की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस मौके पर मीनू सब्रवाल, कोच कुसुम, अनिल चौधरी भी मौजूद रहे।
