हरियाणा के अग्निवीर की जम्मू में गोली लगने से मौत: नवीन जाखड़ का बड़ा भाई भी आर्मी में

 | 
Haryana's Agniveer died after being shot in Jammu: Naveen Jakhar's elder brother is also in the Army
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिले से है। झज्जर जिले के अग्निवीर की जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार अग्निवीर नवीन को 23 अप्रैल को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगी थी। इस दौरान घायल नवीन को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अग्निवीर नवीन जाखड़ गांव साल्हावास का निवासी था। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर को पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

20 साल के नवीन जाखड़ 12वीं पास होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। नवीन जाखड़ साथ ही उनका बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भर्ती हुआ था। लोकेश भी जम्मू में ही तैनात है। नवीन के पिता अजय जाखड़ खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। नवीन कुछ दिन पहले ही अवकाश काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। नवीन अविवाहित था।

जानकारी के अनुसार नवीन का बड़ा भाई भी अग्निवीर हैं। घटना की सूचना पाकर वह भी छुट्टी लेकर घर पहुंच गया हैं। शव दोपहर 4 बजे तक गांव में आने की संभावना हैं। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।