हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 का परीक्षा परिणाम कुछ ही टाइम में, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

 | 
Haryana Board 10th-12th Result 2025 exam result will be declared in a short time, know how you can check it
mahendra india news, new delhi

HBSE की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। HBSE (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 2025 कुछ ही टाइम में जारी किया जाएगा। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 को bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक किया गया था।

पिछले साल HBSE (रियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड​​​​​​​HBSE) कक्षा 10वीं में कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था,  लड़कियों ने 96.32% पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था। कक्षा 12वीं में ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इस बार लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा। 

News Hub