हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा करेंगे
हरियाणा प्रदेश में मानसून की जबरदस्त बरसात हो रही है। इससे प्रदेश में अलग अलग जिलों के अंदर बाढ़ की स्थिति हो गई। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी आज रविवार के दिन प्रदेश के फतेहाबाद, हांसी और नारनौंद में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि सीएम हिसार जिले के हांसी और नारनौंद में मुआयना कर पीड़ित स्वजनोंं से मिलेंगे। इस दौरान उनके साथ फतेहाबाद से कांग्रेस एमएलए बलवान सिंह दौलतपुरिया, हांसी से बीजेपी विधायक विनोद भयाना और नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
पूर्व सीएम हुड्डा आज जाएंगे महम व कलानौर
जानकारी के अनुसार पता जलभराव से जिले में 6000 से अधिक एकड़ फसल डूब गई है। सीएम नायब सैनी रविवार को फतेहाबाद व हिसार जिले के जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। शाम को उनका काफिला महम होते हुए गुजरेगा। जबकि प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा रविवार को महम 9 तो कलानौर खंड के पांच गांवों का दौरा करेंगे।
