home page

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सिरसा में, प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित

 | 
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सिरसा में, प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित 
mahendra india news, new delhi

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को सिरसा में नेहरू पार्क में सिरसा लोकसभा से प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी डा. अशोक तंवर का नामांकन करवाएंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली है। 


आपको बता दें कि  नेहरू पार्क में होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, सिरसा विधायक एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा सहित बीजेपी के कई नेता करेंगे शिरकत। भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, भाजपा नेता गोविंद कांडा प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण। 


भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने बताया कि शहर में निकला जाएगा भव्य रोड शो, इसमें लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी रोड शो में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास परक नीतियों को मिल अपार समर्थन मिल रहा है।