home page

विश्व उद्यमिता दिवस पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल ​​​​​​​

 | 
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini will attend this summit, organized on World Entrepreneurship Day, as the chief guest

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में 21 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जेन-एच स्टार्टअप समिट 2026: युवा उद्यमी चौपाल (Gen-H Startup Summit 2026: Yuva Udyami Chaupal) में सीडीएलयू के विद्यार्थी एवं एलुमनाई बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


इस संबंध में मंगलवार को प्रशासनिक ब्लॉक स्थित कमेटी रूम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास की अत्यंत आवश्यकता है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि एवं पसंद के अनुसार नए कौशल विकसित करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रहने के बजाय विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को पहचानकर उसे व्यावहारिक रूप प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी नौकरी तलाशने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले युवा उद्यमी भी बन सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now


प्रो. विजय कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं, स्टार्टअप, नवाचार, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, अवसरों, फेलोशिप, प्रशिक्षण एवं सहयोग कार्यक्रमों पर निरंतर नजर रखी जाए और उपयुक्त अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए।

बैठक में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरिंदर सिंह, कुलगुरु के तकनीकी सलाहकार प्रो. पंकज शर्मा, निदेशक एलुमनी प्रो. सुनीता सुखीजा, प्रो. विक्रम सिंह तथा प्रो. कपिल चौधरी ने युवा उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं एलुमनाई ने स्टार्टअप से संबंधित अपने सुझाव भी कुलगुरु के साथ साँझा किए।