हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी माधोसिंघाना में करेंगे रैली

 | 
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी माधोसिंघाना में करेंगे रैली

mahendra india news, new delhi

नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद चौथी बार 14 मई को सिरसा में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दिन सुबह 10 बजे ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव माधोसिंघाना के स्टेडियम में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।


बीजेपी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बीजेपी प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे और बीजेपी का संकल्प पत्र जनता के समक्ष रखेंगे। 


उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों के शासनकाल में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, नौजवान तमाम वर्गों को राहत मिली है। विशेषकर महिला सशक्तिकरण को लेकर इस सरकार ने खास कदम उठाए हैं। पिछले 5 वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को ड्रोन खेती का प्रशिक्षण देकर लखपति दीदी बनाया गया है और आने वाले 5 वर्षों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जानी हैं। 

जिलाध्यक्ष नितिशा सिहाग ने बताया कि माधोसिंघाना में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली के लिए विशेष जिम्मेदारी जहां मीनू बेनीवाल को सौंपी गई है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे

WhatsApp Group Join Now
News Hub