home page

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान: जिले की नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में चला स्वच्छता व जागरूकता अभियान

 Haryana City Cleanliness Campaign: Cleanliness and awareness campaign run in the municipal councils and municipalities of the district
 | 
councils and municipalities of the district

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान व सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को जिले की सभी नगर परिषद सिरसा व डबवाली तथा नगर पालिका रानियां, ऐलनाबाद व कालांवाली में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने जहां रिहायशी, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की वहीं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को इस अभियान में योगदान देने की अपील की।

यह अभियान 7 नवंबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य शहरों को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। कर्मचारियों द्वारा बाजारों, कॉलोनियों, सडक़ों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही, वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।


रानियां नगर पालिका की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया, इस दौरान सार्वजनिक शौचालयों की भी सफाई की गई। टीमों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य किया गया। इसी तरह सिरसा नगर परिषद की टीम ने हुडा सेक्टर, डबवाली रोड सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।

WhatsApp Group Join Now

इसके साथ-साथ मंडी डबवाली में भी विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद की टीमों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। कालांवाली व ऐलनाबाद नगर पालिका की टीमों ने शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया।
स्वच्छता अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों से अपील की कि अगर हर नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई रखे, तो स्वच्छ भारत और स्वच्छ हरियाणा का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें, कपड़े या जूट के बने थैले ही प्रयोग करें।