HARYANA CM ने की नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख देने की घोषणा, जताया आभार
mahendra india news, new delhi
सिरसा। हिसार में आयोजित संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जयंती समारोह में शहर के वार्ड नंबर 22 के नगर पार्षद मुकेश रोहिल्ला बसों व गाडिय़ों के काफिलों के साथ नामदेव समाज के लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने नामदेव महाराज की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
नामदेव जयंती समारोह में हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की और हिसार की विधायिका सावित्री जिंदल ने अपने निजी कोष से 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नामदेव जयंती समारोह में कहा कि नामदेव महाराज किसी एक जाति विशेष के नहीं, पूरे समाज व राष्ट्र के थे। उन्होंने देश में फैली सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया और सभी को आपस में मिलजुलकर प्रेम प्यार से रहने का संदेश दिया।
नामदेव महाराज को 72 बार भगवान के दर्शन हुए। नगर पार्षद मुकेश रोहिल्ला ने नामदेव समाज की ओर से मुख्यमंत्री व सावित्री जिंदल का धर्मशालाओं के लिए सहायता राशि देने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर नामदेव समाज के गणपतराम, हरदीप सिंह, परमजीत उर्फ सोनू, ज्ञानचंद वर्मा, सुखबीर कनेड़ी, अमरनाथ रोहिल्ला, प्रदीप रोहिल्ला, रोहताश रोहिल्ला, सुनील वर्मा, सुरेश रोहिल्ला, सुरेंद्र वर्मा, नीरज रोहिल्ला, रामलाल वर्मा, डा. सुभाष वर्मा, मनोज वर्मा, पुरषोतम रोहिल्ला, डा. राजकुमार, पुष्पिंद्र सिंह, मुख्तयार सिंह ओढां, महेंद्र सिंह, मदन वर्मा, रमेश वर्मा, मुकेश बरनवाल, हीरालाल वर्मा, आदित्य वर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
