home page

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार गुरविंदर सिंह को पद्मश्री अवार्ड दिए जाने जाने पर किया सम्मानित


भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की

 | 
 भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत सरकार द्वारा SIRSA के समाजसेवी गुरविंदर सिंह को पद्मश्री दिए जाने पर चंडीगढ़ में संत कबीर कुटिया में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है की जमीन से जुड़े हुए सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाए ताकि अन्य लोग भी इनसे प्रेरणा व प्रोत्साहित होकर समाज सेवा में आगे आएं।


इस दौरान हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएम के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव वी उमाशंकर के अतिरिक्त सिरसा के भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से संजीव जैन, अजय गोयल, महेश शारदा, कुलदीप जांदू, सरदार हरदेव सिंह मौजूद रहे।