home page

HARYANA CM नायब सिंह सैनी श्री गौशाला में आज वितरित करेंगे चारा अनुदान राशि के चेक

 | 
HARYANA CM Naib Singh Saini will distribute fodder subsidy cheques at Shri Gaushala today

Mahendra india news, new delhi
HARYANA के CM नायब सिंह सैनी 23 अगस्त को श्री गौशाला Sirsaमें आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में जिले की 138 गौशालाओं को नौ करोड़ 83 लाख 25 हजार 450 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवर्ण गर्ग विशिष्टï अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
उपनिदेशक डा. सुखविंदर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला की 138 गौशालाओं को चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए जाएंगे।