हरियाणा सीएम नाबय सिंह का ऐलान, खराब सडक़ पर लगेगी पेनल्टी, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी एफआईआर और ब्लैकलिस्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर कई मार्ग पर सडक़े टूटी हुई हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब प्रदेश में सडक़ निर्माण और मरम्मत का कार्य वक्त पर पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एफआइआर करवाई जाएगी और उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
सीएम नायब ने कहा कि यदि समय पर तारकोल (बिटुमेन) की आपूर्ति में बाधा आ रही है, तो काम को रोकने के बजाय सडक़ों का निर्माण सीमेंटेड (सीसी रोड) कराया जाए। विकास की गति किसी भी स्थिति में धीमी नहीं पडऩी चाहिए।
सीएम सैनी ने 10 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को सडक़ निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारी सडक़ मोबाइल एप पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। सडक़ों के अंदर गड्ढों को तुरंत भरा जाए और मरम्मत कार्य की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से एप पर अपलोड की जाए।
सीएम ने सख्ख्ती दिखाते हुए शिकायतों के निस्तारण या रिपोर्टिंग में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सभी सडक़ों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक सडक़ की स्थिति और रखरखाव का सटीक रिकार्ड उपलब्ध रहे।
सीएम नायब ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे से प्रभावित या लंबित सभी सडक़ परियोजनाओं की विस्तृत सूची तैयार करें। इसी के आधार पर रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाए, ताकि रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और अंडरब्रिज के निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे हो सकें।
सीएम नायब ने औद्योगिक क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली सडक़ों के निर्माण पर विशेष जोर दिया। मजबूत औद्योगिक अवसंरचना से न केवल उद्यमियों और व्यापारियों को परिवहन में आसानी होगी, बल्कि राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
