home page

सिरसा पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की लेंगे बैठक

 | 
news

mahendra india news, new delhi 

हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी सिरसा पहुंच गये हैं। सिरसा पहुंचने पर वायु सेना केंद्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोबिंद कांडा व अन्य नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 19 शिकायतों पर होगी सुनवाई, पौधारोपण अभियान सहित दो विकास परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कुछ ही देर में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा के ऑडिटोरियम हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे। बैठक में तीन लंबित एवं 16 नई शिकायतों सहित कुल 19 शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सीडीएलयू सिरसा स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

WhatsApp Group Join Now

सिरसा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, वीटा दुग्ध संघ द्वारा स्थापित 20 हजार लीटर क्षमता वाले दुग्ध शीतकरण केंद्र का लोकार्पण भी करेंगे। वहीं नागरिक अस्पताल सिरसा परिसर स्थित इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का भी शुभारंभ करेंगे।