home page

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आएंगे सिरसा, जिला कष्ट निवारण समिति की लेंगे बैठक

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 12 सितंबर, शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में 01 लंबित व 14  नई शिकायत सहित कुल 15 शिकायत रखी जाएंगी।


 जिला प्रशासन द्वारा बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ सुबह साढ़े 09 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।