home page

HARYANA सरकार व पुलिस प्रशासन नशे के खात्मे को लेकर गंभीर: प्रदीप कुमार

 | 
Haryana government and police administration are serious about eliminating drug addiction: Pradeep Kumar

mahendra india news, new delhi

गुरु नानक हाई स्कूल, चामल में बेटा बचाओ अभियान के तहत नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के संयोजक तरूण भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डिंग थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार ने की।

मुख्यातिथि का स्वागत प्रधानाचार्या सरोज बाला ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि प्रदीप कुमार ने बेटा बचाओ अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था नशे के खिलाफ बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन भी नशे को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हंै।

नवनियुक्त एसपी दीपक सहारण की ओर से लगातार नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे को जड़मूल से खत्म किया जा सके। इस मौके पर ब्रह्मकुमारीज मोनिका बहन ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नशे के प्रति शपथ दिलवाई। स्कूल के विद्यार्थियों अभिजोत, बलवीर, केशव बजाज, राधिका शर्मा (कक्षा 8 व 9) यश, सीरत, दिशान्त ठाकुर ने नाटक के माध्यम से नशे पर करारी चोट की।

WhatsApp Group Join Now

स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई बेटा बचाओ मुहिम में स्कूल प्रबंधन व ग्रामीण भी तन-मन-धन से साथ हंै और नशे पर प्रहार के लिए सदैव अग्रणी रहेंगे। बेटा बचाओ अभियान के संयोजक तरूण भाटी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंच नवीन बजाज, मा. रोशनलाल, बीके धनवर्षा, राजकुमार अरोड़ा उप प्रधान सर्व विद्यालय संघ, अमन बजाज, ज्योति शर्मा, संगीता बजाज, रीना, द्रोपदी, ज्योति, ज्योति कम्बोज, पूजा, अंजना, सुगना, अनिता, नीशू, धर्मवीर, गणेश सोनी, हरपाल सिंह, गौरव अरोड़ा सहित होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।