हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, सैनी सरकार ने दिया ये तोहफा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने न्यायिक अधिकारियों और उनके कर्मचारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब यह सीमा 20 लाख रुपये से बढ़कर 25 लाख रुपये हो गई है।
यह निर्णय 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई।
ग्रेच्युटी एक ऐसी योजना है, जो किसी कर्मचारी को उसके सेवाकाल के अंत में दी जाती है, बशर्ते उसने कम से कम 5 साल की लगातार सेवा दी हो। यह योजना कर्मचारी को सेवानिवृत्ति, इस्तीफे या मृत्यु के समय वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस फैसले के बाद, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को सेवा के अंत में अधिक वित्तीय सुरक्षा मिलेगी, जिससे उनके परिवारों को भी आर्थिक राहत मिलेगी।