हरियाणा सरकार द्वारा इस जिले में होगा राज्य स्तरीय तीज समारोह, महिलाओं को मिलेगी सौगात

 
Haryana government will organize state level Teej festival in this district, women will get a gift
 | 
हरियाणा सरकार द्वारा इस जिले में होगा राज्य स्तरीय तीज समारोह, महिलाओं को मिलेगी सौगात

mahendra india news, new delhi
सावन माह के अंदर तीज पर्व मनाया जाता है। तीज पर्व को लेकर हर वर्ष इंतजार रहता है। सावन माह में तीज पर्व पर झूले महिलाएं व बच्चे झूलते हैं। इसी के साथ घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। 

हरियाणा सरकार द्वारा तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 28 जुलाई को अंबाला में राज्य स्तरीय तीज समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्यभर से हजारों महिलाएं भाग लेंगी। 

इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं को विभिन्न सौगात देंगे। 

मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न विभागों की नई पहलों का शुभारंभ करेंगे। इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना है। 
 

News Hub