home page

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ कर्मचारियों की मांगों को लेकर मीटिंग में की चर्चा

 | 
Haryana Joint Employees Union discussed the demands of the employees in the meeting

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. नं. 41 मुख्यालय चरखी दादरी सम्बन्धित (हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ) की ब्रांच सिरसा की मीटिंग टाऊन पार्क में प्रधान रमेश कुमार व जिला सचिव दीपक वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। प्रधान रमेश कुमार ने अपने सम्बोधन में सभी कर्मचारियों को संगठन की  मुख्य लम्बित पड़ी कर्मचारियों की मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम, टर्म अम्पाईंटी, अन्य सोर्स के तहत लगे कर्मचारियों को नौकरी की जॉब सुरक्षा गारंटी दी जाये व जिन एचकेआरएन कर्मचारियों की सैलरी नहीं आई है, उनकी सैलरी जल्दी से जल्दी दी जाए और 2019 से 2023 की एलटीसी जल्द से जल्द जारी की जाए। इस मीटिंग में कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी, सचिव भूपेंद्र कुमार, रोहतास, बलवंत, संदीप, भीष्म, पवन कुमार, रूपिंदर, कुलदीप, अमन मौजूद रहे।